रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर नौकरी: RRB NTPC भर्ती 2026 की घोषणा, जानें जरूरी डिटेल्स
सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे एक शानदार अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रललाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) संख्या 06/2026 जारी कर दिया है। इसके तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंतर्गत स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवारों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं।
इस नए भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 3,548 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है, तो आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी नियुक्तियां और क्या है रहेगा सैलरी पैकेज?
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की इस भर्ती के माध्यम से रेलवे के विभिन्न जोन में लोकप्रिय गैर-तकनीकी पदों पर योग्य कैंडिडेट चुने जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार मुख्य पद इस प्रकार हैं:
- Goods Train Manager
- Chief Commercial Cum Ticket Supervisor
- Senior Clerk Cum Typist
- Junior Accounts Assistant Cum Typist
चयनित होने वाले कर्मचारियों को बेहतरीन सैलरी पैकेज और भत्ते दिए जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए मूल वेतन (Basic Pay) निर्धारित है, जो पदानुसार 35,400 रुपये प्रति माह तक हो सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई समय-सीमा को ध्यान में रखें:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- परीक्षा शुल्क(फीस) जमा करने की अंतिम तिथि: 8 नवंबर 2026
- फॉर्म सुधार (Correction Window) की अवधि: 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक
Eligibility Criteria भी चेक करें:
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, विशिष्ट पदों से जुड़े अन्य जरूरी मापदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। वैसे, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी, एसटी इत्यादि) से संबंधित उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण बदलाव
इस बार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2026 के नियमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, Junior accounts Assistant cum typist और Senior Clerk Cum typist पदों के लिए आयोजित होने वाले कंप्यूटर-आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) को हटा दिया गया है।
भले ही इस टेस्ट को प्रक्रिया से हटा दिया गया हो, लेकिन चुने गए उम्मीदवारों से बुनियादी कंप्यूटर और टाइपिंग की जानकारी की उम्मीद की जाएगी, जिसकी समीक्षा जॉइनिंग के बाद तय नियमों के तहत की जा सकती है।
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना फॉर्म भरने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) को एक बार अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें, ताकि आवेदन के समय किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।




